उरई। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने बुधवार को रामकुण्ड का अवलोकन किया और इसे नगर का सम्भ्रांत लोगो के प्रातः कालीन और संध्याकालीन विहार योग्य सुरम्य स्थल बनाने के लिये इसके सुन्दरीकरण पर जोर दिया ।
उन्होंने कहा कि रामकुण्ड की साफ सफाई के साथ साथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। कुण्ड के पार्क को आकर्षक पेडों के पौधे लगाकर सुसज्जित किया जाये। तभी रामकुण्ड का पूरा क्षेत्र आकर्षक होगा और सुबह शाम इसमें लोग घूमने में अपने को प्रफुल्लित अनुभव करेगें। उन्होंने रामकुण्ड की देख रेख के लिये समिति बनाने के निर्देश दिये ।
इसके बाद जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन के पास सडक किनारे हो रहे इण्टर लाॅकिंग के कार्य का जायजा लिया । इससे सडक का चैडीकरण होगा और वाहनों का आवागमन सुगमता पूर्वक चलेगा। इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव और नग पालिका के अधिशाषी अधिकारी कमलापति मौजूद रहे।








Leave a comment