प्राथमिक शिक्षा से जुडी योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन , अभिभावकों और प्रधानों के सहयोग के महत्व पर डाला गया प्रकाश


उरई। विकास खण्ड जालौन के मदनेपुर में राधेश्याम वाटिका में ब्लाक स्तरीय ग्राम प्रधान और अध्यापक संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला ब्लाक प्रमुख पे्रमलता द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख ने दीप प्रज्वलन के साथ किया ।
     कार्यक्रम की शुरूआत करते हुये खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र ने कार्यक्रम के उद्देश्य , निपुण भारत और मिशन आपरेशन आदि की जानकारी देते हुये इसे सफल बनाने के लिये ग्राम प्रधानों , एसएमसी अध्यक्षों व जनसमुदाय के व्यापक सहयोग की आवश्यकता के बारे में बताया । एआरपी प्रदीप विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में 1200 रूपये की धनराशि सीधे यूनीफार्म के दो सैट , स्वेटर, जूता मौजा स्कूल बैग खरीदने के लिये भेजे जाने की जानकारी दी । एआरपी दिनेश यादव ने विद्यालय कायाकल्प योजना को सही तरीके से साकार रूप देने के लिये निजामपुर , गोरा राठौर और कुतुबपुर ग्राम पंचायतों के प्रधानों की सराहना की । एआरपी अमित मिश्रा , बृजेन्द्र पाठक , एसआर जी , नितिन पाल ने भी विद्यालय से जुडी अन्य योजनाओं के बारे में बताया कि जिला समन्वयक श्याम जी गुप्ता ने सामुदायिक सहयोग का महत्व बताया । एडीओ पंचायत ने प्रधानों से मिल रहे सहयोग को मूल्यवान बताते हुये कहा कि इसके जरिये विद्यालयों को स्वच्छ और सुन्दर बनाया जाना चाहिये । अन्त में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गौतम त्रिपाठी ने किया। 

Leave a comment