उरई । बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए हादसे में किसान के बेटे की मौत हो गयी जबकि 2 अन्य लोग भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं |
डकोर कोतवाली क्षेत्र के बंधौली गांव निवासी विजय राजपूत का 18 वर्षीय पुत्र शिवम सोमवार को बाइक से अपनी बहन की ससुराल हमीरपुर जनपद के खेड़ा गांव से लौट रहा था। साथ में बहन के ससुर व एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। सोमवार की देर रात जब उनकी बाइक डकोर थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बंधौली गांव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गए। अस्पताल में डाक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों को रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवम के पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते है







Leave a comment