उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के बिनौरा गांव में युवक का शव अपने घर के कमरे में फांसी पर झूलता मिला | उस समय घर के सभी सदस्यों के एक शादी में बाहर होने के कारण कोई अन्य मौजूद नहीं था | जब दूध वाला आया और काफी खटखटाने के वाबजूद उसका दरवाजा नही खुला तब उसने पड़ोसी को बुलवा कर अन्दर दिखवाया |  उसके द्वारा आत्महत्या किये जाने का अनुमान है लेकिन उसने ऐसा क्यों किया इसका पता अभी तक नहीं चला है |

बिनौरा  निवासी कृष्णपाल सिंह का 18वर्षीय पुत्र राजदीप गुर्जर का शव मंगलवार की सुबह घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को राजदीप को छोड़कर घर में मौजूद लोग रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में इटावा जनपद के गंधासपुरा गांव गए थे। पिता कृष्णपाल खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते है। राजदीप माता पिता की इकलौती संतान था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पढऩे में होशियार था और गांव स्थित राधाकृष्ण इंटर कालेज में पढ़ता था। उसकी मौत की सूचना के बाद घर पर मौजूद भीड़ में से किसी ने उसका मोबाइल चुरा लिया। जिससे उसकी आत्महत्या के कारण का पता चल सकता था। थानाध्यक्ष नागेंद्र पाठक का कहना है कि परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है मृ|तक के मोबाइल को बरामद कर जांच की जाएगी। –

Leave a comment