कुठौंद-उरई । थाना क्षेत्र के जालौन औरैया हाइवे स्थित शेखपुर बुजुर्ग के पास मंगलवार को कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। जिससे कार में सवार गोहन निवासी आकाश ठाकुर व उसका साथी शिवा पांडेय घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं कुठौंद इंटर कालेज से छूट्टी के बाद छात्रा लवली (14) पैदल अपने घर जा रही थी। नहर कोठी के पास सड़क पार करते समय बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे छात्रा व बाइक चालक रोहित (18) गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया।







Leave a comment