उरई | शुक्रवार देर रात को चुर्खी क्षेत्र के ग्राम औता में गौ सेवा आयोग द्वारा संचालित गौशाला में अचानक आग लग गई । वहीं जब तक गांव वाले वहा घटना स्थल पर पहुंचे तब तक आग की चपेट में आने से दो गायों की जल कर मौके पर ही मौत हो गई और कई गौवंश घायल भी हो गए । आग की लपटे उठती देख गांव के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने किसी तरह आग बुझाई। आगजनी की सूचना मिलने पर थाना चुर्खी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सुबह पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नितिन गुप्ता ने गाय का पोस्टमार्टम करके खानापूर्ति कर ली गई।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चन्दुर्रा में शनिवार की सुबह जब देवेन्द्र कुमार 40 वर्ष का उसके ही घर के पीछे लगे पेड़ पर शव लटका मिला तो घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक एक दिन पहले शाम खेतों की रखवाली की बात कह घर से निकला था और देर रात वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और सुबह को घर के पीछे लगे एक पेड़ पर देवेन्द्र का शव मफलर से लटका मिला तो हड़कंप मच गया। मृतक के बेटे अनिल कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के दबंग लोगों ने उसके पिता की जमीन का रजिस्टर्ड बैनामा करा लिया था और कब्जे को लेकर उन्हें प्रताड़ित कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते थे। बेटे का आरोप है कि कल जब उसके पिता खेत पर गए तभी उन लोगों ने उन्हें अगुवा कर लिया और हत्या कर पेड़ से शव लटका दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल बलिराज शाही का कहना कि मामले की जांच चल रही है तहरीर भी मिल गई।जांच में जो हकीकत सामने आएगी उसी आधार पर एफआईआर दर्ज होगी।







Leave a comment