उरई | बीती रात नदीगांव कस्बे मे सनसनीखेज वारदात से दहशत फैल गई।कस्बे रहने वाला युवक राजेन्द्र उर्फ चैनू रोज की तरह खाना खाने और अन्य कामकाज के बाद घर के बाहर बने बरामदे मे सोने चला गया और रात्रि मे सोते समय किसी ने उसके गले मे रस्सी कस कर उसकी हत्या कर दी। सुबह को घर वाले जागे और चारपाई पर चैनू का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। मृतक के भाई नरेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। इस मामले मे नदीगांव प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी। पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल जारी है।

Leave a comment