उरई | सिरसाकलार थाने के ग्राम जहटौली निवासी शिवम सिंह सेंगर उर्फ महेंद्र 25 वर्ष ठेकेदारी का काम करता था। जिसने गुरुवार रात को संदिग्ध हालात में जहर खा लिया था। हालत गंभीर होने पर उसे परिजन ग्वालियर इलाज के लिए गए थे |
यहां भी शुक्रवार को पूरे दिन उसका इलाज चला पर हालत सुधारना हुआ जिसके चलते परिजन उसे ग्वालियर से दिल्ली ले जा रहे थे पर शुक्रवार रात को उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक तीन बहनों में अकेला भाई था और परिवार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ था। फिलहाल युवक की खुदकुशी की वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।







Leave a comment