उरई। कुठौन्द पुलिस ने जुआ के एक फड पर दविश डाल दी जिसमें 9 लोग रंगे हाथ पकडे गये । इनसे फड पर और तलाशी में पुलिस ने कुल 14 हजार से अधिक की रकम जब्त की ।
पकडे गये लोगो के नाम नितेश कुमार निवासी दौनापुर , अर्पित कुमार निवासी पण्डितपुर , रविन्द्र कुमार निवासी कुठौन्द , ओम नारायण निवासी पण्डितपुर, राजा सिंह निवासी दौनापुर, विवके कुमार उर्फ भानु तिवारी निवासी ऐंको, अनिल कुमार सिंह , निवासी दौनापुर , विपिन निवासी ऐंको और नेवेन्द्र सिंह निवासी मदारीपुर हैं।
पकडने वाली टीम में उपनिरीक्षक गण राजेश सिंह , ओम प्रकाश तिवारी और विपिन कुमार व सहयोगी आरक्षी गण शामिल हैं।







Leave a comment