उरई नगर पालिका के अध्यक्ष के दामाद लोहा कारोबारी संदीप का शव कालपी से आगे यमुना नदी से बरामद , आत्महत्या का संदेह


उरई। लोहा कारोबारी ने बीती रात तुलसीनगर मुहल्ले में स्थित अपने घर से लक्जरी कार से रवाना होने के बाद कालपी आकर यमुना पुल के अन्तिम सिरे पर पहुंचकर गाडी रोक ली और नदी में छलांग लगा दी । बाद में तलाश होेने पर कानपुर देहात की सीमा में गोताखोरों उसका शव नदी से निकाला जहां भोगनीपुर ले जाकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक उरई नगर पालिका के अध्यक्ष अनिल बहुगुणा का दामाद था जिसके कारण यह मामला दिन भर जिले भर में चर्चा का विषय बना रहा ।
      बताया गया है कि मृतक सुदीप गुप्ता शहर के मुहल्ला तुलसीनगर का रहने वाला  है लेकिन अब कानपुर के किदवई नगर में आलीशान घर बनाकर रहने लगा है। कल वह तुलसी नगर मुहल्ले में अपने घर आया था जहां अभी उसके दो भाई रहते हैं। चर्चाओं के अनुसार किसी बात को लेकर उसका भाइयों से वाद विवाद हो गया था। नतीजतन रात 9ः00 बजे वह निजी कार से कानपुर के लिये खराब मूंड में रवाना हुआ और इसी मूंड में कालपी पहुंचते पहुंचते वह आत्मघाती इरादा बना बैठा । यमुना पुल के अन्तिम सिरे पर उसने कार रोकी और मोबाइल व पर्स गाडी में ही रखकर ऊपर से नदी में छलांग लगा दी जिसे रात में कोई देख नहीं पाया । उधर रात 1ः00 बजे किसी ने कालपी कोतवाल जितेन्द्र कुमार सिंह को फोन करके पुल पर काफी देर से संदिग्ध हालत में एक कार के खडे होने की जानकारी दी तो जितेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गये और कार की तलाशी ली जिसमें उसके कागजातों से उसका पता चला तो घर सूचना दी गयी । रात में ही परिजन भागे भागे पहुंचे । कार कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने की सीमा में खडी थी जिससे खबर पाकर भोगनीपुर पुलिस भी मौके पर आ गयी । सुबह गोताखोरो को नदी में उतारा गया तो उसका शव बरामद हुआ । पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी कालपी पहुंचकर घटना की जानकारी ली ।

Leave a comment