जालौन-उरई । कोतवाली में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में मात्र एक फरियादी ने राजस्व संबंधी शिकायत दर्ज कराई। जिसको निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल को सौंप दिया गया।
कोतवाली परिसर में कोतवाल कुलदीप तिवारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के प्रति फरियादियों का मोहभंग ही रहा। यही कारण रहा कि थाना समाधान दिवस में मात्र एक फरियादी ने ही अपनी शिकायत दर्ज कराई। जगनेवा निवासी अनिल ने राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। जिसका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शिकायत को संबंधित लेखपाल को सौंपकर निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसएसआई आनंद सिंह, एसआई राजकुमार पांडेय, ओंकार सिंह, लेखपाल वैभव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।








Leave a comment