उरई। डकोेर कोतवाली क्षेत्र में मुहम्मदाबाद के पास बेकाबू कार पेड से टकरा गयी जिससे उसमें बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गये ।
       मुहल्ला इन्द्रानगर निवासी 26 वर्षीय अनूप कुमार अभी हाल ही में शादी हुयी है। रविवार को दोपहर में वे अपनी नयी नवेली पत्नी सहित परिवार के लोगों के साथ लक्जरी कार से देवता पूजन के लिये हमीरपुर जनपद के चिकासी जा रहे थे । मुहम्मदाबाद के पास कार अनियंत्रित होकर पेड से भिडी जिससे अनूप , पत्नी वीरू , यश समेंत आधा दर्जन लोग घायल हो गये । हादसे से मौके पर लोगो की भीड लग गयी । इस बीच ग्रामीणों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर उपचार के लिये मेडीकल काॅलेज अस्पताल भिजवाया जहां उनकी हालत सामान्य बतायी जा रही है।

Leave a comment