जीएसटी छापों के विरोध में सदर विधायक को ज्ञापन


उरई। राज्य जीएसटी के द्वारा प्रदेश भर में दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर की जा रही छापेमारी से त्रस्त व्यापारियों ने व्यापार मण्डल के जेरे कयादत सदर विधायक गौरीशंकर को उनके आवास पर विरोध पत्र सौंपा गया जिसमें जीएसटी के छापों को व्यापारियों का उत्पीडन बताते हुये तत्काल इसे रोकने की मांग की गयी ।
      उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता , लक्ष्मणदास बाबानी , हरिओम बाजपेई के अलावा अरूण त्रिपाठी , प्रदीप गुप्ता , जयपाल सिंह , मनोज पोरवाल, अजय सिंह , राजू सरदार , प्रदीप द्विवेदी , अनिल गुप्ता एवं समर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a comment