उरई। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने मंगलवार को विकास खण्ड डकोर के ग्राम पिया निरंजनपुर में निर्माणाधीन वृहद गौशाला का निरीक्षण किया । बाद में उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि 15 दिन के अन्दर गौशाला में बाउण्ड्रीवाल , लाइट और पानी की व्यवस्था कम्पलीट मिलना चाहिये।
उन्होंने आगाह किया कि निर्माण कार्य में अनियमितता मिलने पर कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्ट कर दिया जायेगा। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राथमिकता पर विद्युत कनैक्शन , पानी की व्यवस्था के साथ साथ गौशाला में गौवंश की देखरेख हेतु केयर टेकर नियुक्त किया जाये। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन गौशाला को माॅडल गौशाला के रूप में विकसित किया जाना चाहिये। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि गौशाला के बाहर तालाब का निर्माण कराया जाये जिससे गौवंश के लिये पानी की व्यवस्था बनी रहे। साथ ही चारागाह की जमीनों पर नैपियर घास उगायें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव , मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हरेन्द्र सिंह , खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment