एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में प्रीमियर लीग शुरू, पहले दिन बच्चों ने खेला रोमांचक मैच


उरई। एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर अजय इटौरिया ने फीता काटकर एल्ड्रिच प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय इटौरिया ने कहा कि खेलने से शारीरिक स्वास्थ्य संवरता है और मानसिक विकास होता है। वर्तमान में युवाओं की विशेष रूचि क्रिकेट में है। विद्यालय के छात्र इस लीग मैच के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा को उजागर कर विद्यालय का नाम सभी प्रतियोगिताओं में रोशन करेगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कहा कि एल्ड्रिच प्रशासन द्वारा एपीएल का शुभारंभ बच्चों के मानसिक , शारीरिक विकास के लिये अच्छा प्रयास है। यह मैच एक सप्ताह तक चलेगें।
     सुबह से छात्रों में आज मैच को लेकर काफी उत्साह देखा गया । शुभारंभ मैच एल्ड्रिच पैंथर और एल्ड्रिच टाईगर के मध्य खेला गया । टाॅस इंजीनियर अजय इटौरिया और विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कराया। टाॅस एल्ड्रिच पैंथर ने जीता और पहले फील्डिंग का फैसला लिया । एल्ड्रिच टाईगर ने निर्धारित 10 ओवरो में 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन जिसमें सबसे अच्छा योगदान नवीं कक्षा के रूद्र यादव का रहा । एल्ड्रिच पैंथर ने धीमी शुरूआत करते हुये आखिरी के 3 ओवरों में बाजी पलट दी और मैच की जीत को अपने पाले में खींच लिया।
     एल्ड्रिच पैंथर की टीम ने कार्तिक यादव , हर्ष पटेल, प्रशान्त पटेल , पीयूष नामदेव , मधुर पाल, निखिल आर्य, डिम्पल चैधरी , ओम जी मिश्रा , ध्रुव वर्मा आदि थे और एल्ड्रिच टाईगर की टीम में आदित्य , सुमित , ध्रुव , देव सिंह, मुहम्मद साद, मु0 जैद आदि खिलाडी शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा श्रीखण्डे , उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी, अध्यापक गण गोविन्द सिंह, केके चतुर्वेदी , पुरूषोत्तम पुरवार , श्रीमती नीरज त्रिपाठी , महेश कुशवाहा, महेन्द्र , देवेश पाठक , वरूण मिश्रा, दिग्विजय , रणवीर, मनीष ने सहयोग किया |

Leave a comment