माधौगढ- उरई। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रगति में मंगलवार को यहां एक और अध्याय जुड गया जब पहली बार इस सुदूरवर्ती अस्पताल में सीजेरियन डिलेवरी को सम्भव किया गया।
अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मात्र सामान्य प्रसव की सुविधा थी। आपरेशन की जरूरत महसूस होने पर गर्भवती को ऐन मौके पर जिले के लिये रिफर कर दिया जाता था जिसमें पीडा से कराहती महिला को गंतव्य तक पहुंचते पहुंचते असहनीय पीडा के कारण अधमरा हो जाना पडता था। आज की उपलब्धि से उम्मींद जगी है कि अब माधौगढ में ही सीजेरियन डिलेवरी हो सकेगी और जटिल स्थिति में भी गर्भवती को कराहते कलपते जिला मुख्यालय तक दौडना नहीं पडेगा।








Leave a comment