आन लाइन शिकायतों के निस्तारण में रामपुरा थाना पूरे प्रदेश में रहा अव्वल


रामपुरा-उरई। आॅन लाइन आने वाली शिकायतों के निस्तारण में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करके रामपुरा थाने ने जिले का गौरव बढाया है। उल्लेखनीय है कि हर माह अन्य विभागों की तरह पुलिस में भी आॅन लाइन शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा और थाना वार रैंकिग तय करने का काम होता है।
      लखनऊ स्थित प्रदेश पुलिस मुख्यालय से इस संदर्भ में नवम्बर 2022 की जारी रैकिंग में जालौन जिले के रामपुरा थाने को पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रखा गया है। विवरण के अनुसार रामपुरा थाना में 49 आॅन लाइन शिकायतें निस्तारण के लिये विभिन्न स्तरों से अग्रसारित हुयी थी जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया जिससे इस थाने को प्रथम घोषित किये जाने का सम्मान प्राप्त हुआ ।
    रामपुरा के थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह वैस ने पुलिस अधीक्षक रविकुमार और अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी के सतत मार्ग दर्शन को श्रेय दिया । उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी माधौगढ का भी इसमें विशेष योगदान है जिनके गहन अनुश्रवण के कारण थाना की कार्यप्रणाली में कोई शिथिलता नहीं आ सकी । थाने के उपनिरीक्षकों व सभी कर्मचारियों के सहयोग के लिये उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया । 

Leave a comment