बांदा में अशोक त्रिपाठी के नेतृत्व में दूसरे रविवार को फिर शंकर सरोवर की सफाई के लिये दूने जोश से श्रमदान

बंादा । उत्तम बांदा सुन्दर बांदा के नारे के साथ रविवार को फिर बुन्देली प्रकृति पर्यटन अभियान के संयोजक अशोक त्रिपाठी जीतू के नेतृत्व में शंकर सरोवर की सफाई के लिये सैकडो समाज सेवियों ने प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक अथक श्रमदान किया जिसमें लगभग 2 ट्राली कचडा सरोवर से निकाला गया जिसे बाद में नगर पालिका परिषद के कर्मचारी हटा ले गये । इसी बीच सरोवर में सिचाई विभाग की ओर से दो टयूब डाले गये जिनसे सरोवर के बीचों बीच पहुंचकर उत्साही लोगो ने तमाम गंदगी निकाली ।
     ध्यान रहे कि गत सप्ताह से प्रत्येक रविवार को समाज सेवियों द्वारा शंकर सरोवर की सफाई के लिये रूपरेखा बनाई गयी है जिसका इस रविवार को दूसरा क्रम था । इसमें लोगो ने दूने जोश से प्रतिभाग किया ।
      जिन प्रमुख लोगों द्वारा श्रमदान किया गया उनमें आनन्द सिन्हा एडवोकेट, धर्मेन्द्र त्रिपाठी सभासद नीरज त्रिपाठी, रामप्रसाद सोनी , रोहन सिन्हा एडवोकेट, सुशील रजोल तिवारी, सुनील त्रिपाठी , सचिन अग्निहोत्री , नवीन प्रकाश गुप्ता नीतू, शिवपूजन गुप्ता , इन्द्रजीत राजपूत , रवीन्द्र निषाद, निखिल सक्सेना , वसन्ती सैन और विजय सिंह आदि प्रमुख थे। अब 18 दिसम्बर को अगले रविवार के दिन फिर श्रमदान से सरोवर सफाई का क्रम चलेगा। 

Leave a comment