स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट , पुतला फूंकने की भी कोशिश
जालौन-उरई । सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा राम चरित मानस पर दिये गये बयान तथा उस पर रोक लगाने की मांग पर हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने विरोध कर सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने देवनगर चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंकने का प्रयास किया। लेकिन आचार आचार संहिता के चलते पुलिस ने कार्यकर्ताओं ने पुतला नहीं फूंकने दिया।
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम चरित मानस पर विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आशीष द्विवेदी बजरंग दल के नगर संयोजक मानवेंद्र परिहार के नेतृत्व में अनुराग तिवारी, गोलू कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, सौरभ, विमल पाल, रानू, मोनू गौतम, मानवेंद्र पाल, बॉबी पाल, दीपांशु, अमित कुशवाहा आदि स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला लेकर देवनगर चौराहे पर पहुंच गए। जहां हिंदू संगठनों के पदाधिकारी स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंकना चाहते थे। इस समय एमएलसी चुनाव को देखते हुए आचार संहिता लागू है। इसकी सूचना जैसे ही कोतवाल कुलदीप तिवारी को मिली तो वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को पुतला फूंकने से रोक दिया।
उधर, राष्ट्रवादी हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर पांडेय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बिना उचित भावार्थ को जाने श्रीरामचरित मानस की चौपाइयों पर समाज को बांटने के उद्देश्य से विवादित बयान दिया है। उनकी इस टिप्पणी से सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को आहत लगा है। उन्होंने सपा नेता के इस कृत्य का विरोध किया और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने घोषणा की अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उनके खिलाफ आंदोलन करेगा। इस मौके पर भगवती प्रसाद मिश्रा, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, सत्यनारायण मिश्रा, कैलाशचंद्र पाटकार, कपिल सोनी, शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे।








Leave a Reply