उरई।
एट के पास आज सुबह शौच क्रिया के लिए गये महाविद्यालय कर्मी की डूबकर मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सीलबन्द कराया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सीओ कोंच ने इस बारे में बताया कि एट पुलिस को एट के रामलखन महाविद्यालय के प्रबन्धक विकास प्रजापति ने सूचना दी थी कि उनके महाविद्यालय का कर्मचारी रघुराज सिंह सुबह शौच के लिए नहर पर गया था। इस दौरान पानी लेते समय वह फिसल गया और नहर में जा डूबा। उन्होंने कहा कि अभी भी उसका शव नहर किनारे पडा है। एट पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment