उरई।
जालौन कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह हुयी एक मार्ग दुर्घटना में पति के साथ जा रही महिला की मौत हो गयी। विवरण के अनुसार ग्राम खकसीस निवासी धीरज दोहरे अपनी पत्नी अशोकी दोहरे को कुसमरा में उसके मायके से लेकर बाइक से जालौन की ओर आ रहे थे। इस दौरान छैपुला के पास एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका अपने छोटे बच्चे को गोद में संभाले हुए थी। दुर्घाटना के बाद बच्चे का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इस बीच दुर्घटना करने वाले वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।







Leave a comment