उरई।
सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा आज एट थाने के बैरागढ़ अकोढ़ी गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में पुलिस के व्यवहार से आहत होकर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिवार से उसे सांत्वना देने के लिये मुलाकात की। घटना को लेकर गांव वालों से विस्तृत चर्चा की और उक्त मामले में अपेक्षित सभी कार्यवाही कराने का भरोसा गांव के लोगो को दिलाया।
एट थाने का बैरागढ़ अकोढ़ी गांव सुर्खियों में आ गया था जब अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मुकदमा लिखवाने थाने पहुंचे पिता ने अपने साथ हुये दुव्र्यवहार के कारण घर पहुंच कर रात में आत्महत्या कर ली थी। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने ग्रामीणों को बताया कि उक्त मामले में एट के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एक अन्य दरोगा को भी निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यन्त निंदनीय है जिसे लेकर वे और उनकी पूरी पार्टी दुखी है। दोषियों के खिलाफ वे कड़ी कार्यवाही करायेंगे। उन्होंने मृतक के परिवार को भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ खड़े है। उन्हें सरकार और प्रशासन से पूरी सहायता दिलायेंगे।








Leave a comment