उरई।
नदीगांव थाने के बरहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नव विवाहिता फांसी पर झूल गयी। इस मामलें में मायके वालों ने मृतका के पति और उसके परिजनों पर दहेज के लिए उसे फांसी पर लटका कर मार डालने का आरोप लगाया है।
नदीगांव थाने के बरहा गांव में प्रदीप दोहरे की 22 वर्षीय पत्नी मोहिनी आज घर में फांसी पर झूलती मिली जिससे सनसनी फैल गयी। इस बीच उसे मृत देख पति और अन्य ससुरालीजन फरार हो गये। गांव के किसी व्यक्ति से इसकी सूचना मृतका के पिता थाना जालौन के निवासी राजेन्द्र दोहरे को मिली तो वे दौड़े दौड़े बरहा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को खबर की इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिये भिजवाया। सम्बन्धित उप जिलाधिकारी ने जांच के लिये मौके का भ्रमण किया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी जांच के लिये पहुंची। प्रदीप दोहरे ने बताया कि अतिरिक्त दहेज के लिये ससुराल वाले आये दिन मोहिनी के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने ही इस चिढ़ में आज उसे फांसी पर लटका कर मार डाला। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a comment