ईदगाह पर डीएम, एसपी स्वयं पहुंचे जायजा लेने, नमाजियों को दी त्यौहार की बधाई


उरई।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह और पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने गुरूवार को बकरीद की नमाज के समय ईदगाह सहित जनपद की कई मस्जिदों में पहुंचकर व्यस्थाओं का जायजा लिया।
नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद दोनों अधिकारियों ने मुस्लिम धर्म गुरूओं और नमाजियों को त्यौहार की बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही लोगों का आवाहन किया कि वे त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में भाई चारे की भावना के साथ मनायें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने के लिये निर्देशित किया। सभी थाना क्षेत्रों में मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

Leave a comment

Recent posts