जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिये 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन


उरई।
जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिये अगले वर्ष 20 जनवरी को परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसके लिये 10 अगस्त तक आॅनलाइन माध्यम से आवेदन किये जा सकेंगे।
इस लेकर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे जनपद के सभी परिषदीय और निजी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 5 में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों बीच इसका व्यापक प्रचार प्रसार करायें ताकि अधिक से अधिक छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकें।

Leave a comment

Recent posts