पीड़ितों की फरियाद पर गूगल मीट से मातहतों को निर्देश देंगे पुलिस अधीक्षक


उरई।
जन सुनवाई को और प्रभावी बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने एक नया प्रयोग किया है। शुक्रवार को उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को गूगल मीट पर जोड़कर पीड़ितों की फरियाद पर तत्काल बात करके उनका त्वरित निस्तारण कराया।
बाद में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब यह व्यवस्था प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लागू की जायेगी। इससे जन सुनवाई को आसान और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a comment

Recent posts