नये सीडीओ ने किया बीडीओ दफ्तर का औचक निरीक्षण, गंदगी को लेकर लताड़ा
to me


जालौन-उरई।
नये मुख्य विकास अधिकारी भीम जी उपाध्याय ने गुरूवार को स्थानीय खंड विकास कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और गंदगी देखकर अधिकारियों कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्होंने भदवा के अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण भी किया।
मुख्य विकास अधिकारी भीम जी उपाध्याय आज अचानक खंड विकास कार्यालय में आ धमके जिससे हड़कम्प मच गया। उन्होंने पूरे परिसर में घूमकर साफ सफाई की स्थिति का जायजा लिया। सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर अधिकारियों कर्मचारियों को लताड़ लगाई। चेतावनी दी कि अगली बार उनको इस स्थिति का सामना न करना पड़े अन्यथा खैर नहीं होगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि पात्र आवेदकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये अभियान चलाते रहें। कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि देहात से आने वाले आगंतुकों के साथ नरम और स्नेहिल व्यवहार करें व योजनाओं के आवेदन में उनको उचित मार्गदर्शन देकर उनकी मदद करें।

Leave a comment

Recent posts