वर्तमान में बिना तकनीकी कौशल के गुजारा नहीं संभव, आईटीआई में मनाया गया विश्व कौशल दिवस


उरई।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शनिवार को विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सभासद राजेश, सभासद जयनारायण और शिशिक्षु प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जनपद में सर्वाधिक शिशिक्षुओं को नियोजित करने वाले अधिष्ठान विद्युत वितरण खंड प्रथम के प्रतिनिधि कृष्ण मोहन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन कर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विश्व युवा कौशल दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। मेधावी प्रशिक्षार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के विभिन्न व्यवसायों में तैयार किये गये जाॅब्स की प्रदर्शिनी भी लगाई गयी।
मुख्य अतिथि राजेश ने प्रशिक्षार्थियों की हौंसला अफजाई की। अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि आज का युग तकनीक का युग है सभी छात्रों को अपनी योग्यता बढ़ाने के लिये तकनीकी कौशल में पारंगत होना आवश्यक हो गया है। विश्व युवा कौशल दिवस का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के अंत में नोडल प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण एवं प्रशिक्षार्थियों का आभार प्रकट किया गया। संस्थान की प्रधानाचार्य नुपूर कश्यप और कार्यदेशक कमलेश चतुर्वेदी के साथ समस्त आईटीआई स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a comment

Recent posts