उरई।
राजकीय मेडिकल काॅलेज के ऑडिटोरियम में जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक उरई गौरीशंकर वर्मा और विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इनके अलावा मुख्य विकास अधिकारी भीम जी उपाध्याय, उप कृषि निदेशक, कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष एवं अन्य सहयोगी वैज्ञानिक, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार, भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चैहान, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नायक ने भी गोष्ठी में प्रतिभाग किया। विभिन्न अंचलों से आये तमाम किसान भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं व नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिये स्टाॅल लगाये गये।
खरीफ गोष्ठी 2023 का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। खरीफ गोष्ठी में उप कृषि निदेशक एसके उत्तम ने सभी आवंतकों का स्वागत करते हुये खरीफ- 2023 अभियान की रणनीति एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कृषि विज्ञान केन्द्र की अध्यक्ष एवं सहयोगी वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ फसलों, उद्यान एवं मछली पालन की नवीनतम जानकारियों से अवगत कराया। अंत में उप कृषि निदेशक ने सभी का आभार प्रकट करते हुये गोष्ठी का समापन किया।

Leave a comment

Recent posts