जालौन-उरई। समाजवादी पार्टी की नगर इकाई ने आज पार्टी के संस्थापक और अपने नेता मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथि भावपूर्ण माहौल में मनाई।
उपस्थित लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सांसद नारायण दास अहिरवार ने कहा कि नेताजी ने जमीन के लोगों के भले के लिए राजनीति की। उनकी पूरी राजनीति समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए समर्पित रही। सार्वजनिक जीवन में उनकी स्मृति प्रेरणा स्तंभ के रूप में सदैव बनी रहेगी।
पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, थोपन यादव, दीपू त्रिपाठी, नारायण सिंह सेंगर, गौरीश द्विवेदी, विक्रांत यादव, शानू राइन, हरिश्चंद्र यादव, इकबाल मंसूरी, इमरान अंसारी, जाकिर सिददीकी, रामदास यादव, लल्लू भइया विश्वकर्मा, सुरेश राव डेंगरे, गजराज कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।








Leave a comment