गरीब छात्र ने फासी पर झूलकर गंवाई जान


उरई। आटा थाने के ग्राम इटौरा में पॉलीटेक्निक छात्र ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। सुबह होने पर जब परिजनों ने उसका शव झूलते देखा तो चीत्कार मच गया।
बताया गया है कि मृतक छात्र विनीत मजदूर का बेटा था। उसकी पढ़ाई कानपुर में पॉलीटेक्निक में चल रही थी। प्रथम वर्ष का छात्र कुछ ही दिन पहले छुटिटयों में गांव आया था। बीती रात उसने परिवार के साथ भोजन किया तब तक सब कुछ सही सलामत था। भोजन के बाद सभी लोग सोने के लिए अपने-अपने कमरों में चले गये। सुबह जब उसके बंद दरवाजे खटखटाये गये और कोई जबाव नही मिला तो घरवाले सकते में आ गये। किसी तरह दरवाजा तोड़कर भीतर देखा तो उसका शव फांसी पर लटका हुआ था।

Leave a comment