उरई। सीएम डैश बोर्ड पर अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था चुस्त रखने के मामले में जनपद पुलिस के प्रयासों को प्रदेश में 8 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस तरह जनपद की पुलिस लगातार छठवीं बार टॉप टेन में स्थान बनाये रखने में सफल हुई है।
पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने बताया कि सीएम डैश बोर्ड पर हर महीने विभिन्न पोर्टलों की प्रचलित सेवाओं में किये गये प्रदर्शन की समीक्षा कर रैकिंग की जाती है। इसके तारतम्य में सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और हल्का प्रभारियों को सर्वोत्तम परिणाम देने के लिए प्रोत्साहित करने की रणनीति अपनाई जाती है। इस कठिन परिश्रम और प्रयासों के चलते जनपदीय पुलिस गुणवत्तापूर्ण ढंग से सराहनीय प्रदर्शन करने में सफल हो रही है।
पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप वर्मा सहित सभी को सीएम डैश बोर्ड की रैकिंग में मिले सम्मान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगे भी सभी सहयोगी इसी निष्ठा और कटिबद्धता से कार्य करते रहेगें तो प्रदेश में जनपद की पुलिस का झंडा बुलंद रहेगा।








Leave a comment