उरई | जनपद जालौन में अवैध खनन, ओवरलोडिंग वाहनों और लोकेशन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत खनिज एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार एवं निरीक्षक कुलदीप कुमार राम खान के नेतृत्व में की गई, जिसमें थाना आटा पुलिस ने सहयोगी भूमिका निभाई। अभियान के दौरान विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में लोकेशन माफिया और वाहन चालक शामिल हैं, जो अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के कार्य में संलिप्त थे। टीम द्वारा मौके से 3 ट्रक (मौरम सहित), एक मोटरसाइकिल (पल्सर) तथा 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
इस अभियान में थाना आटा के थानाध्यक्ष अजय सिंह अपनी टीम के साथ सहयोगी भूमिका में मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।








Leave a comment