जालौन। भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा और हर्षदान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय कैथ में एक सराहनीय पहल के तहत 40 छात्रों को चार-चार कॉपियां निशुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुई, जबकि संचालन अभिषेक गोस्वामी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष सुशील बाजपेयी और निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि बचपन में अर्जित किया गया ज्ञान जीवनभर साथ रहता है और इसी उम्र में बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव रखी जाती है। उन्होंने बताया कि परिषद और हर्षदान फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे ही प्रयासों के माध्यम से बच्चों के सपनों को पंख देना है, ताकि संसाधनों के अभाव में कोई भी छात्र पीछे न रह जाए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजराज गुर्जर ने इस पहल के लिए दोनों संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
इस अवसर पर शाखा कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, सदस्य अरविंद कुमार बाजपेयी, आलोक कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, वर्षा पटेल, शिवम गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





Leave a comment