उरई। गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा की हत्या के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गए प्रतिनिधिमंडल पर हुए हमले के विरोध में जालौन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बताया गया कि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा था, जहां ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह और कुछ ग्रामीणों द्वारा कथित रूप से पथराव कर दिया गया। इस घटना में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा सहित कई लोग घायल हो गए।
इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जालौन के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में 24 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग जिलाधिकारी कार्यालय उरई पहुंचेंगे।
प्रदर्शनकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है और जिला मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की संभावना है।






Leave a comment