सपा बैठक में 2027 की तैयारियों का खाका, बूथ स्तर तक संगठन सुदृढ़ करने की रणनीति



उरई। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर गहन मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करण निर्मल मौजूद रहे। संचालन महेश द्विवेदी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राम करण निर्मल ने कहा कि जनपद की तीनों विधानसभाओं में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देने के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी। यह टीम विधानसभा व ब्लॉक अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर प्रत्येक बूथ पर पहुंचेगी और कार्यकर्ताओं को चुनाव 2027 की तैयारी के लिए प्रशिक्षित करेगी।

पूर्व मंत्री श्रीराम पाल और हरिओम उपाध्याय ने भी अपने संबोधन में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।

अध्यक्षीय संबोधन में दीपराज गुर्जर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद जालौन में संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत बूथ संरचना के बल पर 2027 में तीनों विधानसभाओं में जीत हासिल कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में योगदान दिया जाएगा।

बैठक में दीपराज गुर्जर, श्रीराम पाल, हरिओम उपाध्याय, महासचिव जमालुद्दीन, वीरेंद्र सिंह यादव, मान सिंह पाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, जीवन प्रताप वाल्मीकि, महेंद्र कठेरिया, कुसुम लता सक्सेना, विवेक यादव, कंचन राजपूत, महेश सर, महेश शिरोमणि, महेश चंद्र विश्वकर्मा, अजीत यादव, अमर सिंह चंदेल, भानू राजपूत, कुसुम सक्सेना, लल्ला यादव, अमित यादव, रश्मि पाल, संतोषी प्रजापति, दीपशिखा श्रीवास, पारुल खरे, चुन्नी यादव, प्रतिभा शर्मा, माया पाल, रघुवीर चौधरी, प्रमोद वर्मा एडवोकेट, जीनू कोरी, बब्बू पाल, तेज सिंह पाल, जमील मंसूरी, बबलू नरछा, प्रताप सिंह यादव, अमित सागर, रामानंद कुशवाहा, कार्तिकेय पटेल, राहुल यादव, शनी यादव, शैलेन्द्र श्रीवास, राहुल बाबा, पंकज दीक्षित, सुरेंद्र राजपूत, राहुल पिरौना, उम्मेद सिंह यादव, रामू सेंगर, कय्यूम करीमी, हबीब खान, रामबाबू कठेरिया, फरहत उल्ला, दीपक पाथरे, मुकेश सभासद, जीतू यादव, देवेंद्र चौधरी, बब्बू राजा, सर्वेश पाल, बट्टू लाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

Leave a comment