माधौगढ़-
माधौगढ़ स्थित लिटिल एंजिल्स एजुकेशन सेंटर के विद्यार्थियों ने CBSE हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के टॉप 10 विद्यार्थियों में पार्थ ने 94.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा सुयश (90%), पीयूष (89.8%), हर्ष (83%), हिमांशु (82.8%), तनिष्क (81.4%), तान्या (79%), आराध्या (78.4%), संस्कार (76.8%) और इमरान (75.8%) ने भी शानदार अंक प्राप्त किए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को माला पहनाकर और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे विद्यालय और शिक्षकों की मेहनत के साथ-साथ स्वयं छात्रों का समर्पण और परिश्रम भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कैलोर प्रधान प्रतिनिधि विनय प्रताप सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रिंस द्विवेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल व्यक्तिगत न होकर समाज के लिए भी उपयोगी होनी चाहिए, तभी शिक्षा अपने उद्देश्य को पूरा करती है।
इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. घनश्याम अनुरागी ने विद्यालय के शिक्षकों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल शाक्य, नामित सभासद अंकित कस्तवार, राजू महतेले, दैनिक कर्मयुग प्रकाश के मालिक संजय गुप्ता, विद्यालय की प्रबंधिका अनामिका गुप्ता, सह-प्रबंधक मुकेश गुप्ता, अजीत गुप्ता तथा प्रधानाचार्य सुनील शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इनसेट
लिटिल एंजिल्स एजुकेशन सेंटर की प्रबंधिका अनामिका गुप्ता व सह प्रबंधक मुकेश गुप्ता ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी द्वारा संचालित अपनी रसोई के लिए 51 हजार की चेक सहयोग हेतू प्रदान की,अनामिका गुप्ता ने कहा कि श्री अनुरागी दौरा जिले में 4 बर्ष से निरंतर गरीबों,कमजोरो और असहायों के लिए निशुल्क भोजन खिलाया जा रहा है। जिसके लिए वह और उनकी संस्था हरसंभव सहयोग करने के लिए तैयार है।







Leave a comment