समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


उरई। कोतवाली परिसर में आयोजित थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रशासन की सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में घरेलू विवाद, जमीन संबंधी मामले, आपसी कहासुनी सहित विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाधान दिवस जनता की समस्याओं के निस्तारण का महत्वपूर्ण मंच है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन का भरोसा प्रशासन पर और मजबूत हो। साथ ही विवादित मामलों में मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार श्रीश मिश्रा और कोतवाल आनंद सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Recent posts