उरई। पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की उपस्थिति में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कार्मिकों के दीर्घ सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

सेवानिवृत्त होने वालों में निरीक्षक नागरिक पुलिस कामता प्रसाद, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस दिनेश कुमार तथा फायरमैन सन्तराम यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Recent posts