उरई। प्रदेश की शीर्ष सहकारी संस्था उत्तर प्रदेश सहकारी यूनियन लिमिटेड के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जनपद जालौन में खुशी का माहौल देखने को मिला। चुनाव में पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह सभापति तथा हमीरपुर जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता बृज किशोर गुप्ता उपसभापति निर्वाचित हुए।
बृज किशोर गुप्ता भाजपा के दो बार जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनके उपसभापति चुने जाने पर सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी निर्माण संघ के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन एवं जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार जालौन के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत ने कहा कि बृज किशोर गुप्ता के इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने से बुंदेलखंड क्षेत्र में सहकारी संस्थाओं को नई गति मिलेगी और संगठन को मजबूती प्राप्त होगी।
चुनाव परिणाम के बाद उपसभापति अजय महतेले, निदेशक राजकुमार सिंह, जितेंद्र कुमार भारती, वरुण द्विवेदी, प्रमोद गौरव महाराज, सुरजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, शत्रुघ्न सिंह यादव, नेहा उपाध्याय, प्रतिभा पांडे, पूनम हरेंद्र सिंह तथा मिनोरा संघ के सभापति श्याम करण प्रजापति सहित कई लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
उल्लेखनीय है कि बृज किशोर गुप्ता छात्र जीवन से ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।







Leave a comment