कुठौंद (जालौन)। थाना क्षेत्र के कस्बा कुठौंद में नहर कोठरी के पास स्थित बंबी में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार 2 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे थाना कुठौंद पुलिस को सूचना मिली कि नहर कोठरी के पास एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी जालौन और थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

शव की पहचान टिकरी मुस्तकिल निवासी देव सिंह (75 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक के पुत्र गोविन्द सिंह ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि उनके पिता शराब पीने के आदी थे और पिछले करीब चार दिनों से घर से लापता थे।

मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment