उरई। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के दो महत्वपूर्ण थानों में फेरबदल करते हुए नई तैनातियां कर दी हैं। कदौरा थाने की कमान अब परमेन्द्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। वहीं एसओजी टीम के प्रभारी वरुण प्रताप को सिरसा कलार थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि कदौरा के तत्कालीन एसओ प्रभात सिंह का पूर्व में ही तबादला हो चुका था, जिसके बाद लंबे समय से नई तैनाती को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब एसपी के आदेश के बाद दोनों थानों में नए प्रभारियों की तैनाती से पुलिस व्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a comment