तहसील में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, कानूनगो रिश्वत लेते गिरफ्तार

उरई। तहसील परिसर में गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो संदीप तिवारी को उनके एक सहयोगी सहित गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि ऐरी, रामपुरा निवासी किसान अनिल कुमार की शिकायत पर झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। शिकायत में राजस्व संबंधी कार्य के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था।

टीम ने कार्रवाई के बाद कानूनगो एवं उनके सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना एट ले जाया गया।

घटना के बाद तहसील परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे मामले की चर्चा होती रही। पुलिस एवं एंटी करप्शन टीम मामले की जांच में जुटी हुई 

Add
to me

Leave a comment