ईंधन बचाने को डीएम-एसपी की अनूठी पहल, हटाईं एस्कॉर्ट गाड़ियां

उरई। जालौन जिला प्रशासन ने ईंधन बचत को लेकर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए बड़ा संदेश दिया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने अपनी सुरक्षा में लगी एस्कॉर्ट गाड़ियों को हटाकर सादगी और जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री की अपील के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्वयं पहल करते हुए अधिकारियों से कलेक्ट्रेट के पास स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी से पैदल कलेक्ट्रेट तक आने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईंधन बचाना समय की आवश्यकता है और इसकी शुरुआत हर व्यक्ति को स्वयं से करनी चाहिए।

वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने भी अपनी सुरक्षा में लगी गाड़ी हटाकर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने मिसाल पेश की।

डीएम और एसपी की इस पहल की जनपद भर में चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि जब अधिकारी स्वयं आगे बढ़कर ऐसे कदम उठाएंगे तो आम जनता भी निश्चित रूप से प्रेरित होगी और ईंधन बचत के प्रति जागरूक बनेगी।

पूरा मामला जालौन मुख्यालय उरई स्थित डीएम एवं एसपी कार्यालय से जुड़ा है, जहां दोनों अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली से जिम्मेदार प्रशासन का संदेश दिया है।

Leave a comment

Recent posts