प्रसिद्धि लोहिया ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर कोंच में किया टॉप

कोंच-उरई। सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सूरज ज्ञान मॉडर्न पब्लिक स्कूल कोंच की मेधावी छात्रा प्रसिद्धि लोहिया ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोंच में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रसिद्धि लोहिया पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा कोंच सुनील लोहिया की भतीजी हैं। वह शिक्षिका डॉ. सुनीता एवं एसआरपी इंटर कॉलेज कोंच के प्रवक्ता अवनीश लोहिया की पुत्री हैं। मेधावी छात्रा की इस उपलब्धि से लोहिया परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रसिद्धि की सफलता पर सूरज ज्ञान मॉडर्न पब्लिक स्कूल, श्री सद्गुरु इंटर कॉलेज, एसआरपी इंटर कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों, समाजसेवियों, व्यापारी वर्ग एवं शुभचिंतकों ने फोन तथा घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी और छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिजनों ने बताया कि प्रसिद्धि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और नियमित मेहनत तथा अनुशासित दिनचर्या के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है।

Leave a comment