बंधुआ मजदूरी मामले में वांछित आरोपी अवधेश कुमार उर्फ बबलू दाँतरे गिरफ्तार

उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों सामने आए बंधुआ मजदूरी प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी अवधेश कुमार उर्फ बबलू दाँतरे को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली जालौन पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपी पर बंधित श्रम पद्धति (उन्मूलन) अधिनियम 1976 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Recent posts