शराबी वाहन चालकों की शामत , टोल पर खडा कर पुलिस ने मुंह सूंघे

उरई। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस जद्वारा रात्रि के समय टोल नाकों  पर विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच में शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान बीच-बीच में विश्राम करें तथा नींद या थकान की स्थिति में वाहन रोककर आराम करने के बाद ही आगे बढ़ें। निर्धारित गति सीमा का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की भी अपील की गई।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a comment