कुठौंद थाना में पारिवारिकता का सन्देश देने के लिए स्टाफ ने किया सहभोज

उरई। कुठौंद थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच आपसी भाईचारे, समन्वय और टीम भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना स्टाफ, पीआरबी जवानों, होमगार्ड एवं अन्य कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और आत्मीय माहौल में संवाद साझा किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने जवानों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। आयोजन के दौरान पुलिस परिवार में एकजुटता, सहयोग और सौहार्द का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

सामूहिक भोज के माध्यम से कर्मचारियों के बीच आपसी विश्वास और तालमेल को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Leave a comment