जालौन। बहुजन समाज पार्टी ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जिला प्रभारी मु. इकलाख राईन को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिला अध्यक्ष डॉ. बृजेश जाटव द्वारा जारी आदेश में उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और लगातार अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं।

जिला इकाई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इकलाख राईन को पूर्व में कई बार लिखित और मौखिक रूप से चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके चलते पार्टी और बहुजन मूवमेंट के हित में यह निर्णय लिया गया।

बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. बृजेश जाटव ने बताया कि संगठन की मजबूती और अनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद बसपा के मिशनरी और जमीनी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे संगठन में अनुशासन मजबूत होगा और गुटबाजी फैलाने वाले तत्वों को स्पष्ट संदेश जाएगा।

Leave a comment

Recent posts