उरई। कोतवाली उरई पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में वांछित शातिर अपराधी सुनील कुशवाहा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर चुखी चौराहे से इकलासपुरा चौराहे के बीच मरघट के पीछे संपर्क मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सके पैर में लगी और उसे दबोच लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






Leave a comment